भारत की सबसे पॉपुलर ई-वॉलेट कंपनी Paytm ने Paytm Wallet Transit कार्ड लांच किया है। यह भारतीय रुपे डेबिट कार्ड की तरह एक प्रीपेड कार्ड है। जो कि आपके Paytm Wallet से जुड़ा रहता है। जिसका उपयोग आप ऑनलाइन लेन देन, रिचार्ज, व शॉपिंग के लिए कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन ट्रांसक्शन करते है। तो आप Paytm को जरूर ही जानते ही होंगे। आज हम समझेंगे की Paytm Wallet Transit कार्ड आप कैसे बना सकते है। इसकी क्या योग्यता है। इसमें क्या क्या डाक्यूमेंट्स लगते है। तो चलिए इसे हम विस्तार से जानते है।
Paytm के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma के अनुसार – Paytm Wallet Transit कार्ड को पेटीएम यूजर की सहायता के लिए बनाया गया है। जिसे लोग अपने एटीएम कार्ड की तरह प्रयोग कर सकते है। कुछ दिन में यह फिजिकल डेबिट कार्ड की तरह लांच कर दिया जायेगा। जिससे एटीएम से पैसे निकालने में आसानी होगी।
दोस्तों Paytm Wallet Transit कार्ड के क्या फायदे है?
- ऑनलाइन शॉपिंग , पेमेंट , बिल पेमेंट , मनी ट्रांसफर , रिचार्ज आदि में आप इस कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।
- राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय भुगतान के लिए भी आप इस कार्ड का प्रयोग कर सकते है। इसके अतिरिक्त किसी भी एप या वेबसाइट पर ट्रांसक्शन के लिए प्रयोग कर सकते है।
- टिकट बुकिंग ( बस , ट्रैन , प्लेन ) और मेट्रो आदि में आप इस कार्ड का प्रयोग कर सकते है।
- ट्रैक सिस्टम की मदद से हर महीने इसका स्टेटमेंट देख सकते है। जिससे पता चलेगा की आपने कितना खर्च किया है। और कहा किया है।
Paytm Wallet Transit कार्ड Activation की क्या योग्यता है।
दोस्तों Paytm Wallet Transit कार्ड प्राप्त करने की कोई विशेष योग्यता नहीं है। यह लगभग सभी को मिलता है। लेकिन कुछ मामूली योग्यताएं है। जो आपके Paytm अकाउंट में होनी चाहिए। जैसे आपके अकाउंट की KYC हुई होनी चाहिए। और आपका Paytm Payments Bank अकाउंट Activate होना चाहिए। अगर आपने अपने Paytm अकाउंट की KYC नहीं हुई है। तो आज ही करवा लें।
Paytm Wallet Transit कार्ड Activation के लिए क्या क्या डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।
Paytm Wallet Transit कार्ड प्राप्त करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको किसी भी तरह का कोई डाक्यूमेंट्स देने की आवश्यकता नहीं होती है। यह आपके एकाउंट्स की एक्टिविटी को देखते हुए , ऑटोमेटिक आपको ऑफर किया जाता है।
Paytm Wallet Transist Card कैसे बनायें?
दोस्तों अब आप Paytm Wallet Transist Card की उपयोगिता और इसके फायदे समझ गए होंगे। अब चलिए समझते है की हम इसे कैसे Activate कर सकते है। और इसके लिए कैसे आवेदन करें। Paytm Wallet Transist Card को एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप अपने फ़ोन में , Play Store से Paytm एप डाउनलोड करें। अथवा यहाँ क्लिक करें।
- इसके बाद अपने Register Paytm नंबर या ईमेल से लॉगिन करें। और Register Paytm नंबर पर आये हुए OTP को डालकर वेरीफाई करें।
- अब आप Paytm वॉलेट ऑप्शन पर जाएँ। वहां आपको Paytm Wallet Transist Card का ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें। अब आपको दो ऑप्शन दिखाई देगा। Know More और Activate Now.
- अब आपको Activate के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। ( यदि आप Paytm Wallet Transist Card के बारे में अधिक जानकारी चाहते है। तो Know More के ऑप्शन पर क्लिक करके और अधिक जानकारी ले सकते है।)
- अब अगले पेज पर आपको अपने Paytm Payments Bank में बनाया हुआ चार अंको का Passcode डालने को कहा जायेगा। आपको अपना Passcode डालकर बाकि का पेज अनलॉक कर लेना है।
- अब आपका Paytm Wallet Transist Card सफलतापूर्वक Activate हो जाता है। जो आपको मैसेज द्वारा भी सूचित किया जाता है। और आपकी स्क्रीन पर एक डिजिटल वर्चुअल डेबिट कार्ड दिखने लग जाता है। जिसमे एक आमतौर पर प्रयोग होने वाले डेबिट कार्ड की तरह 16 अंको का एटीएम नंबर , एक्सपाइरी डेट , और CVV नंबर दिया रहता है।
- अब आप Manage कार्ड पर जाकर अपने डेबिट कार्ड की अन्य सेटिंग कर सकते है। ( जैसे ट्रांसक्शन लिमिट , आदि सेट करना। )
- इसके अतिरिक्त इसमें एक और ऑप्शन आपको दिखाई देता है। Order Your Physical Wallet Card का। लेकिन यह अभी अनलॉक नहीं हुआ है। यह कब तक अनलॉक होगा। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वह आपको Coming Soon लिखा दिखाई देगा।
- अपने कार्ड की सुरक्षा के लिए या किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिए आप Manage Card के ऑप्शन पर जाकर अपने कार्ड को ऑनलाइन ट्रांसक्शन के लिए Enable या Disable भी कर सकते है।
आशा करता हूँ दोस्तों आपको यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल है। तो कमैंट्स में बताएं, हम आपको रिप्लाई देने की पूरी कोशिश करेंगे। धन्यवाद।
Casinos that Accept PayPal – drmcd.com
PayPal Casino 더킹카지노 회원가입 — PayPal casinos that accept 광주광역 출장샵 payments such 삼척 출장샵 as real money, bitcoin, and bitcoin are a safe option for players to play at. 동해 출장마사지 The 순천 출장마사지 most popular