Windows 10 Ko Kaise Update Kare | विंडोज 10 अपडेट कैसे करे , Window 10 को अपडेट करने का तरीका क्या है? : Web insights

MY Solution Hindi

Windows 10 Ko Kaise Update Kare | विंडोज 10 अपडेट कैसे करे , Window 10 को अपडेट करने का तरीका क्या है?

Window 10 को कैसे अपडेट करे? Window 10 को कैसे अपडेट करते है? Window 10 को अपडेट करने का तरीका क्या है?

क्या आप भी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Window 10 सॉफ्टवेयर को अपडेट करना चाहते है। तो आप सही जगह पर आये है। यहाँ मिलेगा आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Window 10 सॉफ्टवेयर को अपडेटका करने का बेस्ट तरीका। जिससे आपके लैपटॉप या कंप्यूटर को कोई प्रोब्लेम न हो। और आपका पहले के मुकाबले में ज्यादा अच्छा और सिक्योर हो जायेगा। दोस्तों आपके मन में कई तरह के सवाल आते होंगे की – विंडो अपडेट क्यों आता है? इसे अपडेट क्यों करे? इससे क्या फायदे है? और अगर हम अपने लैपटॉप या कंप्यूटर को अपडेट न करे तो क्या होगा। तो आज यहाँ इन सब सवालों के जवाब ढूंढेंगे और साथ ही अपना Window 10 अपडेट करना सीखेंगे।

how-to-update-windows-10-in-hindi, update windows 10 in hindi
update windows 10 in hindi

नमस्कार दोस्तों मैं हु सूरज पांडेय और आप देख रहें है SKP Technical All Hindi Help , चलिए शुरू करते है।

सबसे पहले हम यह जान लेते है की विंडो क्या है। दोस्तों दोस्तों पॉपुलर सॉफ्टवेयर विंडो 10 वर्ल्ड की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का ही प्रोडक्ट है। और यह सॉफ्टवेयर आपके लैपटॉप और कंप्यूटर के अंदर ऑपरेटिंग सिस्टम का काम करता है। उसका अलग अलग वर्शन होता है। जैसे इस समय विंडो 10 मोस्ट पॉपुलर और नई वर्शन है। दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट अपने उपभोक्ताओं की समय समय पर नए फीचर्स प्रदान करने के लिए , और उनके लैपटॉप या कंप्यूटर के सुरक्षा कारणों की वजह से अपने विंडो सॉफ्टवेयर को अपडेट करता रहता है। इसलिए समय समय पर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर पर अपडेट आते रहते है। उन्हें अपडेट करते रहना बहुत आवश्यक होता है।

प्रश्न – लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो अपडेट करने से क्या फायदा होता है?


दोस्तों लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो अपडेट करने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है की आपके लैपटॉप या कंप्यूटर की सिक्योरिटी बढ़ जाती है। व अगर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में कोई प्रॉब्लम आ गयी है। जो सॉफ्टवेयर से सम्बंधित है। तब वह अपने आप सॉल्व हो जाती है। यदि आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में कोई वायरस गया है। या लैपटॉप या कंप्यूटर को किसी ने हैक किया है। तो यह सभी समस्यायें समाप्त हो जाती है। और आपका लैपटॉप या कंप्यूटर पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है।

प्रश्न – क्या विंडो को अपडेट करने से हमारे लैपटॉप या कंप्यूटर का सारा डाटा डिलीट हो जायेगा?

जी नहीं दोस्तों अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर को अपडेट करते है। तो आपका कोई भी डाटा डिलीट नहीं होगा। वह पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। यदि आपसे कोई कहता है की विंडो अपडेट करने से आपके लैपटॉप या कंप्यूटर से आपका डाटा डिलीट हो जायेगा तो यह झूठ है। आप ऐसी अफवाह से सदैव बचने का प्रयास करे।

प्रश्न – अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर को अपडेट नहीं करने से क्या होगा ?

दोस्तों अब आपके मन में सवाल आता होगा की अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर को अपडेट नहीं करने से क्या होगा। तो दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा की आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर अपडेट तभी आता है। जब माइक्रोसॉफ्ट कोई एक्स्ट्रा फीचर्स आपके लैपटॉप या कंप्यूटर के विंडो सॉफ्टवेयर में ऐड करता है। या उन्हें लगता है की आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर में कोई ऐसी समस्या है जिसे आपका लैपटॉप सोल्व नहीं कर पा रहा है। ऐसी स्थिति में वह आपके लैपटॉप या कंप्यूटर के विंडो सॉफ्टवेयर में उत्पन्न हुई समस्या का निवारण करके आपको अपडेट भेज देते है। फिर जब आप उसे अपडेट करते है। तब करने लग जाता है। लेकिन जब आप अपने अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर को अपडेट नहीं करते है। तो यह आपके अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए प्रोबलम उत्पन्न कर देगा। आपका अपने लैपटॉप या कंप्यूटर हैंग करने लगता है। और आपके अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में वायरस या हैक होने का खतरा बना रहता है। जिससे आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर को अपडेट करके बच सकते है।

प्रश्न – अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर को अपडेट कैसे करें।


दोस्तों अब आपका सारा डाउट क्लियर हो गया होगा अब आप यह जानना चाहेंगे कि अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडो सॉफ्टवेयर को कैसे अपडेट करते है। तो सबसे पहले आपको अपने अपने लैपटॉप या कंप्यूटर की बाएं साइड निचे सर्च बार में Setting टाइप कीजिये। और सेटिंग के ऑप्शन को ओपन कीजिये ( उदाहरण के लिए इमेज देखें )

इसके बाद अगले विंडो में आपको आपके लैपटॉप या कंप्यूटर की सभी सेटिंग दिखाई देंगी। आपको लास्ट में Update Security का एक ऑप्शन मिलेगा। आपको उसपर क्लिक करना है। वह आपके सामने एक नयी विंडो खुलेगी। और सामने आपको सबसे पहला ऑप्शन Window Update दिखाई देगा है। वहां पर सामने आपको Check for Updates पर क्लिक करना है। ( उदाहरण के लिए इमेज देखें )

फिर फिर वह चेकिंग करेगा अगर कोई अपडेट आया रहेगा। तब वह अपडेट Downloading होने लगेगा। और 100% डाउनलोड होने के बाद आटोमेटिक Restart होगा। और उसके बाद आपका विंडो अपडेट होने लगेगा। और कुछ समय के पश्चात अपडेट हो जायेगा। और आपका लैपटॉप या कंप्यूटर पुनः ओपन हो जायेगा। अब आप इसका प्रयोग कर पाएंगे।

इसके अलावां आप Troubleshooter की मदद से अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में आयी समस्या को आसानी से सुलझा सकते है। Troubleshoot आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में उत्पन्न हुई समस्या को खुद ही पकड़ लेता है। और उन्हें फिक्स कर देता है।

 


तो दोस्तों मैं आशा करता हु की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या राय है कमैंट्स में जरूर बताइये। किसी भी प्रोलेम या अन्य जानकारी के लिए हमें मैं करे हम आपकी समस्या का समाधान अवश्य करेंगे। और ऐसे ही आर्टिकल रोजाना पाने के लिए हमारी वेबसाइट को जरूर सब्सक्राइब करे।  धन्यवाद

1 thought on “Windows 10 Ko Kaise Update Kare | विंडोज 10 अपडेट कैसे करे , Window 10 को अपडेट करने का तरीका क्या है?”

Leave a Comment