घरेलु और आयुर्वेदिक औषधि से Immunity कैसे बढ़ाएं। इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं क्या खाएं
दोस्तों आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में शरीर का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए जरुरी है की आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) मजबूत हो। क्योकि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ही हमारे शरीर को अन्य रोगों से बचाती है। जब भी हमारे शरीर पर किसी रोग या वायरस का आक्रमण होता है। तब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ही उससे लड़ती है। और उससे हमें बचाती है। लेकिन यदि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत नहीं होगी तो वह रोग या वायरस का आक्रमण से हर जाएगी और शरीर बीमार हो जाता है। इसके लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत व सुदृढ़ होना आवश्यक है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में शरीर का अच्छे से ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो गया। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। और वह अपनी रोगो से लड़ने की शक्ति खोने लगती है। जिसका मुख्य कारण निम्नलिखित है।
दोस्तों हमारे इंडिया में एक कहावत है की – “फैमिली डॉक्टर रखने से अच्छा फैमिली किसान रखा जाय। फिर कभी डॉक्टर की जरुरत नहीं पड़ेगी।” इसलिए आज हम बात करेंगे की क्या क्या खाने व करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) पर बुरा असर पड़ता है और वह कमजोर होती है। और आपको क्या क्या करना और क्या क्या नहीं करना चाहिए।
हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) कब कमजोर होती है।
1. खाने पीने का कोई उचित समय न होना – दोस्तों आज के समय में और भाग दौड़ भरे जीवन में दिनचर्या को मैनेज करना बहुत मुश्किल हो गया है। समय और काम की वजह से लोग खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते है। उदाहरण के लिए – जैसे कभी दिन में 2 बजे खाना , कभी 5 बजे। इससे हमारी पाचन शक्ति पर विपरीत असर पड़ता है। जिससे हमारे पेट में गैस , एसिडिटी इत्यादि की समस्या उत्पन्न होने लगी है।
2. पौष्टिक आहार लेने की तुलना में – फ़ास्ट फ़ूड , ब्रेड , बिस्कुट ,चिप्स इत्यादि का अधिक मात्रा में सेवन करना – दोस्तों आजकल मार्किट में फास्ट फूड , ब्रेड , बिस्कुट , चिप्स , चाउमीन , बर्गर , इत्यादि का सेवन अधिक होने लगा है। लोग खाना काम कहते है फ़ास्ट फ़ूड ज्यादा। लेकिन इनका ज्यादा सेवन करने के कारण हमारी बड़ी आंत प्रभावित होती है। जिसके कारन पेट इत्यादि साफ नहीं होते है। जिससे गंभीर बिमारियों के होने का खतरा रहता है।
3. सोने व उठने का उचित व सही समय न होना – दोस्तों जो लोग जॉब करते है , या बिज़नेस करते है। उनके लिए सोने का समय बहुत ख़राब रहता है। शहर में रहने वाले लोग अक्सर रात 2 बजे , 3 बजे सोते है। जी की सही नहीं है। इससे हमारे फेफड़े , गुर्दा , लीवर पर बुरा असर पड़ता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) को कैसे बढ़ायें। – दोस्तों अब हम जानेंगे की रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) को कैसे बढ़ाया जा सकता है। नीचे कुछ टिप्स दिए गए है उन्हें ध्यान से पढ़े जो निम्नलिखित है।
गर्म पानी और काढ़ा पिए –
दोस्तों आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) को बढ़ाने व् मजबूत करने में गर्म पानी और काढ़ा का नियमित सेवन बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है। इसका सेवन करने का तरीका – रोज सुबह शाम एक एक बार गर्म पानी और काढ़ा का सेवन अवश्य करें।
काली मिर्च का सेवन –
दोस्तों अक्सर अपने देखा होगा की काली मिर्च का उपयोग सब्जी बनाने व कभी कभी चाय बनाने में किया जाता है। जो खुशबु के साथ साथ पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) में काफी बृद्धि होती है। काली मिर्च में पिपराइन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को पोषण और विटामिन प्रदान करता है। इसका सेवन स्वास्थ्य क लिए लाभदायक रहता है। आप इसका सेवन पानी व चाय में डालकर कर सकते है।
सेब और लहसुन का सेवन –
दोस्तों सेब को तो आप सब जानते ही होंगे। इसके बहुत से पाये जाते है। सेब में इम्यूनोमॉड्यूलेटर नाम का तत्व पाया जाता है। जो आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) और शरीर को मजबूत बनाने में सहायता करते है। यदि सम्भव हो सके तो सेब के सिरके में 2 लहसुन की कलियाँ डालकर उसका सेवन अवश्य करें। दोस्तों सेब और लहसुन दोनों में ही इम्यूनोमॉड्यूलेटर नाम का तत्व पाया जाता है। जो आपको एक ताकतवर ऊर्जा प्राप्त करता है।
चना का सेवन –
दोस्तों चना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम दूसरे मिनरल्स और भी बहुत से गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) और शरीर को ऊर्जा व ताकतवर बनाने में सहायता करता है। मांसपेशियों को मजबूत बनता है। इसके साथ साथ यह , ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। लेकिन यदि अंकुरित काला चना हो तो और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह चने खाने का तरीका – चने खाने का उपयुक्त समय सुबह का होता है। चने को और ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें प्याज , मिर्च , गाजर , खीरा , और नीबू का प्रयोग कर सकते है।
हल्दी पाउडर और शहद का सेवन। –
दोस्तों हल्दी में प्रकृति का दिया एक से बढ़कर खजाना होता है। जो कई सारे रोगो से लड़ने में सहायक होता है। इसको रोजाना दूध में मिलकर पिने से पाचन शक्ति , व हड्डी दोनों मजबूत होती है। इसमें प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट समेत कई गुण मौजूद होते है। ( सावधानी – हल्दी का ज्यादा सेवन पीलिया जैसी बीमारी को जन्म दे सकता है अतः इसका सेवन आवश्यकतानुसार ही करें। )
छुहारा का सेवन –
दोस्तों छुहारा में विटामिन बी पाया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है , जो शरीर की कमजोरी को दूर करता है। इसमें नेचरल शुगर के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) बढ़ाने वाले समस्त गुण मौजूद होते है। यह आपकी मरदाना कमजोरी को भी दूर करता है। वीर्य को गाढ़ा करता है। शरीर को रोगों से दूर व् हष्ट पुष्ट और सुडौल बनता है।
इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं kya khaye , इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं पतंजलि
व्यायाम और योगा करना –
दोस्तों शरीर के अंदर सर्विस करने के साथ साथ शरीर के बहार भी सर्विस होना बहुत आवश्यक है। अगर आप सिर्फ खाते ही रहेंगे कोई शारीरिक हलचल ( Physical Activity ) नहीं होगी। तो शरीर में मोटापा , शुगर , डायबिटीज इत्यादि की बीमारी का खतरा रहता है। इसके लिए व्यायाम और योगा करना बहुत आवश्यक रहता है। कोशिश करें की सूर्योदय से पूर्व उठने की और योगा करने की।
बादाम का सेवन –
दोस्तों – बादाम का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाते है। जिससे शरीर को ऊर्जा , ताकत , और विशेषकर मस्तिष्क को ऊर्जा मिलती है। और दिमाग तेज होता है। इसकी भी तासीर गर्म होती है। और यही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity ) और शरीर को ऊर्जा व ताकतवर बनाने में सहायता करता है
दोस्तों आशा करते है की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और आपके लिए बहुत ही ज्यादा हेल्पफुल रहा होगा। इसको अपने अन्य मित्रों व रिश्तेदारों के साथ शेयर करें। और वेबसाइट को सब्सक्राइब करके हमारे परिवार का हिस्सा बनें। धन्यवाद
Aryan Boy(immunity badhane ke liye gharelu nuskhe)