घर बैठे पैसा कमाने के 11 बेस्ट आसान तरीके 2021 में। How To Earn Money Online | Paisa Kamane Ke Tarike : Web insights

MY Solution Hindi

घर बैठे पैसा कमाने के 11 बेस्ट आसान तरीके 2021 में। How To Earn Money Online | Paisa Kamane Ke Tarike

दोस्तों आज के समय में पैसा जीवन के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट है। जिसके लिए जरुरी है पैसा कमाना। लेकिन कैसे ?  जब हमें पैसे की जरुरत होती है। हम गूगल पर सर्च करते है – How To Earn Money . लेकिन हम कोई काम का चुनाव नहीं कर पाते। जिसके कारण हम फिर बेरोजगार रह जाते है। पैसा कमाना इतना भी कठिन काम नहीं है जितना हमें लगता है। और इतना आसान भी नहीं है जितना हम समझ लेते है। तो आज हम कुछ ऐसे प्लेटफार्म के बारे में समझेंगे जिसपर आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के बहुत ही अच्छी इनकम कर सकते है। आप चाहे स्टूडेंट , बेरोजगार , हाउस वाइफ , रिटायर , या कोई फिजिकल प्रॉब्लम है। आप फिर भी घर बैठे अच्छी इनकम कर सकते है। लेकिन उसके लिए पहले हमें कुछ स्टेप फॉलो करना होगा और आपको अपने आपको बदलना होगा आपने आपको पैसा कमाने के लिए तैयार करना होगा। तो आज हम घर बैठे Paisa Kamane Ke Tarike , अगर आप गांव  है तो , गांव में पैसे कमाने का आसान तरीका, यानि गाँव में पैसे कैसे कमाए?



नमस्कार दोस्तों – मेरा नाम सूरज पांडेय है। और MY SOLUTION HINDI के इस ब्लॉग पृष्ठ पर आप सभी का स्वागत करता हूँ। जहाँ आज का हमारा टॉपिक होगा कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का तरीका तो चलिए शुरू करते है।

दोस्तों – पैसा कमाने के हजार तरीके है। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है। की इतने सारे तरीकों के होते हुए भी आप बेरोजगार क्यों है। इसके कुछ कारण है जो नीचे निम्नलिखित में दिए है। 

  • ये काम बहुत कठिन है , रिस्क है , पता नहीं पैसा मिलेगा या नहीं , मैं झंझट में नहीं पड़ सकता। 
  • मेरे पास टाइम नहीं है , कल करूँगा। ( क्यों समय नहीं है भाई , और बिजी हो फिर भी बेरोजगार मत करो ऐसा काम। ) 
  • लोग क्या कहेंगे। पता नहीं कितना टाइम लगेगा।

आदि ऐसे हजारों बहाने है। जो आपको न तो आगे बढ़ने देते है। और न ही पैसे कमाने देते है। क्योंकि अगर पैसा कमाना है। तो मेहनत भी करनी होगी , रिस्क भी लेना होगा। अगर आप वास्तव में आगे बढ़ना चाहते है तो नीचे दी गयी समस्त बातों को फॉलो करें।

  • पैसा कमाने के हजार रास्ते है। लेकिन आप वह काम चुने जिसके बारे में आप ज्यादा जानते हों। और उसको करने में आपको रूचि हो। ( जैसे मुझे – वीडियो बनाने में रूचि है तो मैंने YouTube के क्षेत्र को चुना। )
  • किसी भी काम को कल पर न डालें , एवं किसी भी काम को न करने का बहाना न बनायें।
  • समय के पाबंद बने। हर कार्य को करने का एक समय निश्चित करें।

पैसा कैसे कमाएं – दोस्तों अब हम 10 इम्पोर्टेन्ट और पॉपुलर पैसा कमाने के तरीकों को समझेंगे जिसमे आपको 100% सफलता मिलेगी। तो चलिए समझते है।

how to earn money online for students without investment
how to earn money online without investment in mobile
how to earn money online for students
how to earn money online with google
how to earn money online without paying anything
how to earn money online in india for students
how to earn money online in india



1. YouTube चैनल बनाकर

दोस्तों YouTube दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है। जहाँ पर रोजाना करोड़ो तरह के कंटेंट सर्च  जाते हैं। आप यहाँ चैनल बनाकर अपनी पसंद और जानकारी के हिसाब की केटेगरी के वीडियो अपलोड करके पैसा कमा सकते है। बहुत से youtuber , यहाँ पर लाखों रुपये महीने कमाते है। यूट्यूब से पैसे कैसे कमाएं इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इस आर्टिकल का अवलोकन करें।

2. ब्लॉग या वेबसाइट बनाकर।

दोस्तों आजकल इंटरनेट का जमाना है। हमें कोई भी जानकारी चाहिए होती है , तो हम सीधा गूगल की हेल्प लेते है। एक कीवर्ड डालने पर दुनिया भर की इनफार्मेशन हमें मिल जाती है। ब्लॉगर जो की गूगल का ही हिस्सा है उसपर अकाउंट बनाकर आप अपनी जानकारी के अनुसार केटेगरी चुनिए। और केटेगरी के हिसाब से आर्टिकल्स लिखिए। आर्टिकल लिखकर आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते है। आप चाहे तो यही काम प्राइवेट सर्वर लेकर भी कर सकते है। लेकिन यदि आप शुरुआत कर रहे है। तो आपको फ्री ब्लॉगर सिस्टम को चुनना चाहिए। ब्लॉगर पर पैसे कमाएं इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इस आर्टिकल का अवलोकन करें।

3. Affiliate Marketing

दोस्तों आपने ऑनलाइन शॉपिंग साइट , अमेज़न , फ्लिपकार्ट आदि का नाम सुना ही होगा। एफिलिएट मार्केटिंग इनका ही एक डिपार्टमेंट है। जो की अपना प्रोडक्ट सेल करवाने के लिए बना है।  अगर इनके एफिलिएट मार्केटिंग सिस्टम से ज्वाइन होकर कोई प्रोडक्ट फेसबुक , व्हाट्सप्प , इंस्टाग्राम आदि पर सेल करवाते है। तो आपको उस प्रोडक्ट की वैल्यू के हिसाब से निर्धारित % के हिसाब कमीशन मिलता है। मान लीजिये आपने एक दस हजार का फ़ोन सेल करवाया और उस पर कमीशन 10% है। तो आपको एक हजार कमीशन मिलेगा। इस सिस्टम में आपको किसी भी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट करने की जरुरत भी नहीं होती। यह 100% फ्री है। एफिलिएट मार्केटिंग के बारें में विस्तृत जानकारी के लिए इस आर्टिकल का अवलोकन करें।

4. ऑनलाइन साइबर और वेब सर्विस देना।

दोस्तों यदि आपको इंटरनेट के बारे में अधिक जानकारी है। और वेब डिजाइनिंग , डाटा एंट्री , वेबसाइट बनाना , या अन्य ऑनलाइन सर्विस के बारे में या इनमे से किसी के बारे में जानकारी है। तो आप लोगो को ऑनलाइन सर्विस दे सकते है। इसके लिए आपको influnser और fiverr की वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। इसके बाद आपको सर्विस की रिक्वेस्ट आना स्टार्ट हो जाएगी आप उन्हें सर्विस देकर अच्छा पैसा कमा सकते है।

5. फोटो सेल करके।

दोस्तों अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है। तो यह आपका बिज़नेस बन सकता है। आजकल कंपनी , लोगो को अक्सर दुर्लभ फोटो की आवश्यकता होती है। जिसके लिए वह कोई भी कीमत देने को तैयार रहते है। आप अपने कैमरे से अच्छी अच्छी और दुर्लभ फोटो को खींचकर या बनाकर उसे Shuttrstock और mypicture पर सेल कर सकते है। जिससे आपको काफी अच्छे पैसे मिल सकते है।

6. Online Trading करके।

दोस्तों अगर आपको शेयर मार्किट के बारे में जानकारी है। तो आप ऑनलाइन ट्रेडिंग करके पैसे कमा सकते है। यह काम आप अपने घर बैठे ही कर सकते है। इसके लिए आपको कही भी आने जाने की जरुरत नहीं है। यह काम आप ऑनलाइन ट्रेडिंग एप की हेल्प कर सकते है। लेकिन आपको एक बात स्पष्ट कर देना चाहूंगा। की इसमें आपको पहले इन्वेस्टमेंट करना होता है। और इसलिए आपको निकासी के समय आपको मार्किट की स्थिति के अनुसार लाभ या हानि हो सकती है। अतः ट्रेडिंग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी एवं अपने विवेक के हिसाब काम शुरू कर सकते है। आप इसमें कम से कम 100-/ रुपये इन्वेस्ट कर सकते है।

7. एडिटिंग और कंटेंट क्रिएट करके।

दोस्तों अगर आपको अच्छा वीडियो , फोटो एडिट करना या क्रिएट करना आता है। तो आपके लिए यह बिजनेस के अवसर में बदल सकता है। बहुत सी कंपनी , संस्थाओं को क्रिएटर और एडिटर की आवश्यकता होती है। जिसके लिए अच्छा पैसा भी देते है। इसलिए यह आपके लिए अच्छा बिजनेस साबित हो सकता है।

8. ऑनलाइन ट्युशन देकर।

दोस्तों जैसा आप सब जानते है। आज कुछ समय से कॉलेज की स्कूल की पढाई स्कूल की जगह ऑनलाइन होने लगी है। ऐसे में अगर आपको टीचिंग आती है। तो ऑनलाइन कोचिंग और पाठ्यक्रम संचालित करने संस्थाओं ( जैसे Unacademy ) से जुड़कर स्टूडेंट्स को ऑनलाइन ट्युशन दे सकते है। और घर बैठे अच्छा पैसा कमा सकते है। इसमें आपको कोई इन्वेस्टमेंट भी करने की आवश्यकता नहीं है। बस घर बैठे ही रेजिस्ट्रेशन कर सकते है।

9. Online Selling

 अगर आपके पास कोई सामान या प्रोडक्ट है। जो अच्छा है यानि प्रयोग के लायक है। किन्तु आप उसका नहीं करते है। ऐसे में आप उस प्रोडक्ट को OLX , Quikr , Amazon , Ebay जैसी वेबसाइट पर ऑनलाइन सेल भी सकते है। जिससे आपको अच्छा पैसा मिल सकता है। और आप इसे एक बिज़नेस में कन्वर्ट कर सकते है। किसी प्रोडक्ट को बना सकते है। और उसकी डिमांड भी है तो आपके लिए सोने पर सुहागा हो जायेगा।

10. Link Shortner

दोस्तों आपने कई बार शार्ट लिंक को देखा होगा जिसपर क्लिक करते है तो आपको एक नई वेबसाइट पर भेजता है। ऐसे में आप लिंक शॉर्टनर की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके अच्छा पैसा कमा सकते है। बस अपना अकाउंट बनाइये। वहां आपको यूआरएल शार्ट एक ऑप्शन मिलेगा। उसमे आप जिस लिंक को शार्ट करना चाहते है उसे पेस्ट कर दीजिये। आपको एक नई शार्ट लिंक मिल जायेगा उसे आप फेसबुक व्हाट्सप्प पर शेयर कर सकते है। जब भी कोई आपके भेजे हुए लिंक पर क्लिक करेगा तो उसके सामने एड आएगी ( जिसे 5 सेकेण्ड में Skip कर सकते है। ) उसी एड का आपको पैसा मिलता है।

11. साइबर कैफे।

गांव हो या शहर हर जगह हर काम आजकल ऑनलाइन हो गया है। चाहे जॉब का फॉर्म भरना हो या फिर बिजली बिल जमा करना हो। सभी काम लगभग ऑनलाइन हो गए है। इसलिए साइबर कैफे एक अच्छा बिज़नेस हो सकता है। जिसके लिए आपके पास एक लैपटॉप और प्रिंटर होना चाहिए आप घर या दुकान कहीं से भी ये काम कर सकते है। साइबर कैफे के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर या कंप्यूटर ऑफिस विजिट कर सकते है।

दोस्तों आशा करता हूँ। यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो कमैंट्स कर सकते है। हम आपको शीघ्र रिप्लाई देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Comment