बालों को झड़ने से रोकने और Regrowth के लिए के घरेलू उपाय | How To Stop Hair Fall Immediately at Home : Web insights

MY Solution Hindi

बालों को झड़ने से रोकने और Regrowth के लिए के घरेलू उपाय | How To Stop Hair Fall Immediately at Home

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति इतना अधिक व्यस्त हो गया है। की वह सही से अपने शरीर का ख्याल भी नहीं रख पाता है। इसके कारण कम समय में ही लोगो के शरीर में अनेक परेशानियां देखने को मिलती है। जिसमे से एक प्रमुख समस्या है – असमय बालों का झड़ना व गिरना। आज हम इसी समस्या पर बात करेंगे की आखिर बल क्यों झड़ते है। कौन सी विटामिन की कमी से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। और बालों को झड़ने से रोकने और Regrowth के लिए के घरेलू उपाय क्या है।

how-to-stop-hair-fall-immediately-at-home, how-to-stop-hair-fall
how-to-stop-hair-fall-immediately-at-home
how-to-stop-hair-fall

नमस्कार दोस्तों – मैं हु आपका दोस्त सूरज पांडेय और My Solution Hindi के इस ब्लॉग पृष्ठ पर आप सभी का स्वागत है।

1. हमारे बाल क्यों और किस कारण झड़ते हैं।

गलत खानपान , पौष्टिक आहार न लेना , और बढ़ते प्रदूषण के कारण अक्सर बालों के असमय गिरने की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से अच्छा भला जवान आदमी भी बूढ़ा लगने लगता है। और वह निराश हो जाते है। आज के समय में चाहे लड़का हो या लड़की हर कोई अपने को अच्छा और हैंडसम / ब्यूटीफुल दिखने की कोशिश करता है। इंसान को खूबसूरत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है उसके सर के बाल। इसलिए इनका ख्याल रखना जरूरी है।

2. किस विटामिन की कमी से हेयर फॉल होता है।

दोस्तों विटामिन सी और विटामिन इ से बालों को पोषण मिलता है। जब शरीर में इन दोनों को कमी होती है। तब आपके बालों पर इसका असर देखने को मिलता है। इसकी कमी से अक्सर बाल झड़ना शुरू हो जाते है।

बाल गिरने और Regrowth के लिए के घरेलू उपाय

दोस्तों ये तो बात हुई की बल किन किन कारणों से झड़ते है। अब आइये बात करते है की इसका क्या इलाज है। दोस्तों आज मैं आपको एक तेल को बारे में बताऊंगा। जिसे आपको घर पर ही बनाना होगा। और इसमें खर्च भी नाममात्र का है। तो चलिए शुरू करते है।

समाग्री – 

दोस्तों क्योकि जिस तेल के बारे में हम बात कर रहे है। चूँकि यह तेल घर में ही बनकर ही तैयार होगा। इसके लिए क्या क्या सामग्री की जरुरत पड़ेगी। उसके बारे में आपका जानना आवश्यक है। 

  • 250 ग्राम शुद्ध सरसों का तेल।
  • दो मीडियम साइज की प्याज। ( प्याज में एलाइल प्रोपाइल डाय सल्फाइड होता है। जो हमारे बालों की जड़ों की मजबूत बनाता है। और आपके बालों के ग्रोथ के लिए आयरन, कैल्शियम, तथा विटामिन ‘सी’ की कमी को पूरा करता है। )
  • पंद्रह से बीस की संख्यां में लहसुन। ( इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरल जैसे तत्व होते है। जो आपके बालों की जड़ों को साफ करते है। और बालों से Dandruff की समस्या को दूर करता है। )
  • 50ml या 100ml नारियल का तेल।
  • एक कटोरी कड़ी पत्ता ( मीठी नीम ) ( बालों को मजबूत व काला बनाये रखने में सहायता करता है। )
  • एक लोहे की कड़ाही ( लोहे की होने की न हो तो एलुमिनियम की प्रयोग कर सकते है। )
  • विटामिन इ की तीन या चार गोली ( आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी )
  • एक रुमाल या रुमाल के साइज का साफ कपडा।
  • एक कांच / प्लास्टिक की कटोरी और एक कांच या प्लास्टिक की आधा लीटर की डिब्बा या बोतल।

how-to-stop-hair-fall-immediately-at-home, how-to-stop-hair-fall
how-to-stop-hair-fall-immediately-at-home
how-to-stop-hair-fall

बनाने की विधि – आइये हम इस तेल को तैयार करने की विधि सीखते है।

  • सबसे पहले आपको दोनों प्याज की टुकड़े टुकड़े में काट लेना है। उसके बाद प्याज को मिक्सर मशीन में डालकर बारीक़ पीस लेना है। ( नोट – मिक्सर मशीन में प्यास को पीसते समय आपको पानी डालने की आवश्यकता होती है। लेकिन आपको उसमे पानी नहीं डालना है बल्कि दो या तीन सरसों का तेल डालना है। ) उसके बाद प्यास को बारीक पीसकर पेस्ट बना लीजिये।
  • फिर उसी पेस्ट में आपको छीले हुए सभी लहसुन और एक कटोरी कड़ी पत्ता ( मीठी नीम ) भी डाल दीजिये। और मिक्सर मशीन में बारीक़ पीस लीजिये। और जब पेस्ट बन जाये तो उसे एक साफ कटोरी ( जिसमे पानी की एक बूँद भी न लगी हो ) में सारे पेस्ट को रख दीजिये। और मिक्सर मशीन को धोकर रख दीजिये।
  • इसके बाद गैस को चालू करके लोहे की कड़ाही गरम होने के लिए रख दीजिये। अब उसमे लगभग 200ml सरसों का तेल डालिये और तेल गरम होने के बाद उसमे सारा पेस्ट डाल दीजिये। और गैस की आंच एकदम धीमा ( Slow ) कर दीजिये। इसके बाद पेस को लाल होने तक उसे पकने दीजिये। 
  • लगभग 25 से 30 मिनट बाद आपका पेस्ट जब लाल हो जाये तब गैस को बंद कर दीजिये। अब आपको कढ़ाई और पेस्ट को ठंढा होने तक प्रतीक्षा करना है।
  • लगभग पांच मिनट बाद आपका पेस्ट ठंढा हो गया है। अब आपको एक कपडा लेना है। उस कपडे को एक साफ कटोरी में रखना है। और कपडे के ऊपर सारा पेस्ट गिरा देना है। उसके बाद उस कपडे को चारों तरफ से पकड़कर निचोड़ लेना है। जिससे सारा तेल कटोरी में आ जाय। और मटेरियल कपडे में रह जायेगा। ( आप चाहे तो बंचे हुए पेस्ट में मुल्तानी मिटटी मिलाकर बालों पर लगा सकते है। )
  • रुकिए अभी आपका तेल पूरा नहीं हुआ है। अब कटोरी में निचोड़े हुए तेल में आप विटामिन इ की तीन या चार कैप्सूल को काटकर उसका आयल मिला दीजिये। और ऊपर से नारियल तेल को मिला दीजिये। अब उस तेल को आप किसी ढक्कनदार बोतल या डिब्बे में रख दीजिये। और ढक्कन बंद करके एक बार अच्छे से हिला दीजिये ताकि तेल के मटेरियल सही से मिल जाये।

लगाने की विधि – 

दोस्तों अब आपका तेल बनकर तैयार हो गया है। आइये हम समझते है की इसे कब और कैसे लगाना है।

  • सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में गरम पानी लें।
  • उसके बाद उसमे एक छोटी कटोरी रखें। और उसमे जितना आपको लगना हो उतना तेल आप डालिये , जिससे आपका तेल हल्का सा गर्म हो जायेगा। और बालों की जड़ों में असर करेगा।
  • दोस्तों आप इस तेल को दिन और रात दोनों में लगा सकते है। अगर आप इसे दिन में लगाते है। तो लगाने के बाद इसे अच्छे से मसाज करें। और दो घंटे तक लगे रहने दे इसके बाद बालों को धो दें।
  • आपको यह क्रिया लगातार एक हफ्ते तक करना है। आपको एक हफ्ते में रिजल्ट दिखना शुरू हो जायेगा।
  • दोस्तों यह एक आयुर्वेदिक टुटोरिअल है। जिसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। अधिक जानकारी के लिए आप चिकित्सक का परामर्श ले सकते है।

दोस्तों आशा है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर मन में कोई सवाल हो तो कमैंट्स जरूर करें। आपका तेल कैसा बना इसके बारे में जरूर बताएं। धन्यवाद।

Leave a Comment