सफर के दौरान उल्टी क्यों आती है। यात्रा के दौरान उल्टी रोकने के आसान घरेलू उपाय। How To Stop Vomiting in Travel : Web insights

MY Solution Hindi

सफर के दौरान उल्टी क्यों आती है। यात्रा के दौरान उल्टी रोकने के आसान घरेलू उपाय। How To Stop Vomiting in Travel

How To Stop Vomiting During Travelling in Hindi । यात्रा के दौरान उल्टी रोकने के आसान घरेलू उपाय

यात्रा करना हम सभी को बहुत पसंद होता है। फिर चाहे टूर पर जाना हो, या पिकनिक पर। यात्रा करने के लिए हम विभिन्न तरह के साधन का प्रयोग करते है। जैसे – ट्रैन, बस, गाड़ी , प्लेन आदि। लेकिन इस सभी साधनों का वातावरण हर व्यक्ति के अनुकूल नहीं होता है। जिसके कारण व्यक्ति को यात्रा के समय उल्टी यानि ( Vomiting ) की शिकायत हो जाती है। आज हम समझेंगे की हट्टे कट्टे एवं स्वस्थ व्यक्ति को भी यात्रा के दौरान उल्टी ( Vomiting ) क्यों होती है। यात्रा के दौरान उल्टी का कारण क्या है। और इसका उपाय क्या है। जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

 

सफर-के-दौरान-उल्टी-रोकने-के-उपाय, how-to-stop-vomiting-during-travelling-in-hindi
how-to-stop-vomiting-during-travelling-in-hindi
यात्रा के दौरान उल्टी रोकने के आसान घरेलू उपाय

नमस्कार दोस्तों मैं हु दोस्तों मैं हु सूरज पांडेय, MY SOLUTION HINDI के इस ब्लॉग पृष्ठ पर आप सभी का स्वागत करता हूँ। आज का हमारा टॉपिक है। की यात्रा के दौरान उल्टी का कारण और इसका आसान घरेलु रामबाण उपाय। तो चलिए शुरू करते है।

सफर के दौरान उल्टी क्यों आती है।

दोस्तों जब भी कोई हम यात्रा करते है। ( चाहे वह ट्रैन, बस, गाड़ी, प्लेन आदि कोई भी हो ) उसमे हमें उल्टी ( Vomiting ) तब आती है। जब हमारे दिमाग को भीतरी कान, आंख और त्वचा से अलग-अलग सिग्नल मिलते हैं। जिससे सेंट्रल नर्वस सिस्टम दुविधा में पड़ जाता है। और उस समय मन और दिमाग का उस समय मौजूद वातावरण के बीच सामंजस्य नहीं बैठा पाते है। ऐसे में दिमाग में मोशन सिकनेस की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे घुटन, जी मचलना, उल्टी आदि की समस्या होने लग जाती है।

सफर के दौरान उल्टी रोकने के उपाय।

सफर के दौरान उल्टी होना कोई बीमारी नहीं है। बल्कि यह प्राकृतिक है। लेकिन कुछ सावधानी बरत-कर इससे छुटकारा अवश्य पाया जा सकता है।

  • सफर में जाते समय खाली पेट कभी न जाये। खाली पेट मोशन सिकनेस का खतरा अधिक रहता है। इसलिए कुछ न कुछ अवश्य खा कर जाएँ। और अपने बैग या पर्स में लौंग और इलाइची के कुछ दाने अवश्य रखें।
  • अगर आप गाड़ी, बस या ट्रैन में सफर कर रहें है। तो प्रयास करें कि हमेशा खिड़की के बगल वाली सीट पर बैठे। ऐसे में बाहर की हवा लगने से आपको घुटन और बेचैनी नहीं होगी।
  • अगर यात्रा के दौरान उल्टी ( Vomiting ) की प्रॉब्लम है। तो कभी भी गाड़ी या बस की आखिरी सीट पर कभी भी न बैठे। इससे गाड़ी की अधिक का अहसास होता है जिससे मोशन सिकनेस का खतरा बढ़ जाता है।

 

  • अपने पास हमेशा च्विंगम, कोल्ड ड्रिंक, अंचार, खटाई, आदि अवश्य रखें। जब उल्टी ( Vomiting ) की फीलिंग होने लगे तो उसका सेवन करें आपको काफी आराम मिलेगा।
  • सफर में किताब, अख़बार, उपन्यास, पढ़ना लिखना और मोबाइल का ज्यादा प्रयोग आदि से बचे। इससे दिमाग को गलत सन्देश जाता है। मोशन सिकनेस के लक्षण उत्पन्न होने लग जाते है।
  • यदि आप घर से कोई भी चीज़ नहीं लाये है। और आपको दर है की रस्ते में आपको उल्टी की समस्या हो सकती है। तो मेडिकल स्टोर एविल की दो टेबलेट ले ले। इससे आपको उल्टी की समस्या नहीं होगी।

 

दोस्तों उम्मीद करता हूँ। आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपका कोई सवाल है तो कमैंट्स में जरूर लिखे। हम उसका रिप्लाई देने की पूरी कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Comment