Pyaj Ke Ras Ke Fayde : प्याज के रस के 10 बड़े फायदे उनके घरेलु प्रयोग

प्याज के रस के 10 बड़े फायदे उनके घरेलु प्रयोग। Pyaj Ke Ras Ke 10 Bade Fayde

दैनिक जीवन में हम जो चीजें खाने हेतु प्रयोग करते है। उनमें बहुत सी प्राकृतिक खाद्य सम्पदा किसी औषधि से काम नहीं होती है। जैसे टमाटर , लहसुन , अदरक , गाजर , मूली , चुकंदर , आदि अनेक ऐसे फल व सब्जियां है। जो खाने में स्वाद बढ़ाने से लेकर औषधीय गुणों से भरपूर होती है। उसमे से एक है प्याज। प्याज का इस्तेमाल दाल , सब्जी आदि में अधिकतर किया जाता है। लेकिन यह स्वाद के साथ साथ औषधीय गुणों के रस से भरपूर होती है। इसके अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व और विटामिन हमारे शरीर को क्वेरसेटिन , विटामिन सी, विटामिन बी , एंटी बैक्टीरियल गुण , पोटेशियम , उच्च एंटीऑक्सीडेंट ,एंटी इंफ्लेमेटरी , आदि की कमी को पूरा करते है। और हमारे शरीर को हष्ट पुष्ट और सुडौल बनाते है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण हमारे शरीर को रोगों से बचते है। तो दोस्तों आज हम Pyaj Ke Ras Ke 10 Bade Fayde (10 Best Onion Juice Benefits)  के बारे में जानेंगे। और साथ ही यह समझेंगे की प्याज के रस के प्रयोग कब और कैसे और इससे आपको क्या क्या लाभ मिलता है?
 
 
Pyaj Ke Ras Ke Fayde
pyaj-ke-ras-ke-10-bade-fayde, 10-best-onion-juice-benefits

 

नमस्कार दोस्तों मैं आपका दोस्त सूरज पांडेय , MY SOLUTION HINDI के इस ब्लॉग पृष्ठ पर आप सभी का स्वागत करता हूँ। आज का हमारा विषय है। Pyaj Ke Ras Ke 10 Bade Fayde तो चलिए शुरू करते है।
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला है। कृपया ध्यान से पढ़ें।
  • प्याज के रस से बाल उगाने का तरीका
  • खाली पेट प्याज का रस पीने के फायदे
  • प्याज का रस पीने के फायदे
  • प्याज का रस दाढ़ी के लिए
  • बालों में प्याज लगाने के नुकसान
  • प्याज का रस चेहरे पर
  • प्याज का रस और शहद पीने के फायदे
  • लाल प्याज के फायदे

 

1. इन्फेक्शन से बचाव। Pyaj Ke Ras Ke 10 Bade Fayde

अगर आपको कोई लोहा , पत्थर , कांच आदि से चोट लग जाती है। ( या जिससे इन्फेक्शन होने का खतरा हो ) तो चोट के स्थान पर प्याज के रस लगाने से उसमे मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणप्रॉपर्टीज इन्फेक्शन होने से बांचती है। एवं घाव जल्दी भर जाता है। अगर आपके पैर में कांटा चुभ जाये तो रात में सोते समय कांटा लगे हुए स्थान पर प्याज का रास लगाकर सो जाएँ। सुबह कांटा अपने आप बाहर निकल जायेगा।

2. किडनी प्रॉब्लम।

यदि आपको किडनी से जुडी कोई भी समस्या है। तो रोज सुबह खली पेट दो चम्मच प्याज के पीने से किडनी से जुडी की समस्या में लाभ मिलता है।

3. खांसी की समस्या।

अगर आप खांसी की समस्या से परेशान है। तो रोजाना दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। और खाली पेट सेवन करें। इससे सर्दी जुकाम और पुरानी से पुरानी खांसी में लाभ मिलता है। और जल्द ही समस्या से निजात मिलती है।

4. गठिया, बताश, या जोड़ो के दर्द की परेशानियां

बारिश या ठंढी के मौसम में अक्सर लोगों को गठिया, बताश, या जोड़ो के दर्द जैसी कई परेशानियां शुरू हो जाती है। ऐसे में यदि आप भी ऐसी किसी भी समस्या से जूझ रहें है। तो सर्वप्रथम दो से तीन चम्मच प्याज का रस लें और उसे सौ ग्राम सरसों के तेल में मिलाएं। और रोज सुबह शाम मालिश करें। इससे आपको काफी लाभ होगा। और पहले से बेहतर परिणाम दिखेंगे।

5. कब्ज व एसिडिटी की समस्या।

दोस्तों आज के आधुनिक जीवन में तरह के खान पान के कारण लोगों को कब्ज व एसिडिटी की समस्या होना तो आम बात हो गयी है। इसका प्रमुख कारण है आप भी खा रहे है। उसे आपका पाचनतंत्र (Human digestive system) सही से हजम नहीं कर पा रहा है। जिसके कारण बड़ी आंत साफ नहीं हो पाती है। और पेट भरा भरा सा लगता है। बस यही से शुरू होती है कब्ज व एसिडिटी की समस्या। इससे छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले सुबह रोजाना दो चम्मच खाली पेट प्याज का रस पीना शुरू कर दें। और प्याज को डेली खाने में शामिल करें। इससे प्याज में मौजूद फायबर और पौष्टिक तत्व की सहायता से कुछ दिनों में कब्ज व एसिडिटी की समस्या समाप्त हो जाएगी।

6. कफ की समस्या।

दोस्तों बदलते मौसम, जगह और अलग अलग परिवेश के कारण अक्सर लोगों को सर्दी , जुकाम , खांसी हो जाती है। जिससे पेट और सीने में कफ जमा हो जाता है। इससे साँस लेने में तकलीफ होती है। साथ में छाती में सूजन हो जाने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके लिए प्याज के रस में मिश्री मिलाकर उसका सेवन करें। इससे कफ की समस्या में आपको काफी राहत मिलेगी।
7. पिंपल्स और दाग धब्बे मिटाने के लिए।
आज के समय के एक उम्र के लोगों की पिंपल्स ( कील मुहांसे – चेहरे पर दाने निकलना ) की समस्या आम हो गयी है। परन्तु इससे कभी कभी बड़े उम्र के लोगो को भी यह समस्या हो जाती है। यह समस्या उनको ज्यादा होती है। जिसकी त्वचा आयली रहती है। और अगर कोई गलती से कोई इन पिंपल्स को नोच दें। या दबा दे। तो यह स्थाई दाग और धब्बे छोड़ देते है। इससे निजात पाने के लिए रोजाना सुबह शाम एक चम्मच प्याज के रस को पानी में डालकर लगाने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है। यदि आपको चेहरे पर दाग और धब्बे भी है। तो रोजाना एक चम्मच प्याज के रस को जैतून के तेल में मिलकर चेहरे पर लगाएं। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। और निखार भी आएगा।
8. हेयर-फॉल और गंजेपन की समस्या।
दोस्तों चाहे लड़की हो लड़का उसकी सुंदरता के पीछे उसके घने बालों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। लेकिन आज प्रदुषण, भागदौड़ भरी जिंदगी और सही खान पान न होने के कारण लोगो में हेयर-फॉल और गंजेपन की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यदि आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहें है। तो यह घरेलु उपाय अपनाएं। सबसे पहले रोजाना रात को सोते समय एक चम्मच प्याज का रस लेकर अपने सिर पर लगाएं। और सुबह उठकर (बिना किसी साबुन और शैम्पू के) गरम पानी से धो लें। कुछ दिन में आपकी हेयर-फॉल और गंजेपन की समस्या समाप्त हो जाएगी। और नए बाल आ जायेंगे।

9. मधुमक्खी के डंक से राहत।

यदि किसी की मधुमक्खी काट लें। तो काटे हुये स्थान पर प्याज का रास लगाने से दर्द और जलन से राहत मिलेगी। और सारा विष जल्द ही उतर जायेगा।

 

10. लू से बचाव एवं बंद नाक / साँस की तकलीफ में राहत।
दोस्तों यदि आपको सर्दी या किंन्ही कारणों से नाक बंद होना, या साँस लेने में तकलीफ आदि समस्या होती है। तो प्याज के एक चम्मच रस को सूती कपडे में डालकर सूंघने से बंद नाक खुल जाती है। गर्मी के सीजन में रोज घर से निकलने से पूर्व एक चम्मच प्याज का रस का सेवन करके निकलें। इससे लू की समस्या से आपका बचाव होगा।
Note – दोस्तों उपरोक्त बताये हुए सभी टिप्स और ट्रिक्स आयुर्वेदिक है। जिनका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। यदि आप उपरोक्त बताई हुई किसी भी समस्या के लिए कोई अन्य डॉक्टर से इलाज करवा रहें है। या किसी अन्य दवा ( अंग्रेजी, होम्योपैथिक, या आयुर्वेदिक दवा ) का प्रयोग कर रहें है। तो एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
 
दोस्तों आशा करता हूँ, यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। एवं आपको अच्छी जानकारी मिली होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल है। तो कमैंट्स में लिखे आपको जल्द से जल्द रिप्लाई मिलेगा। धन्यवाद।

3 thoughts on “प्याज के रस के 10 बड़े फायदे उनके घरेलु प्रयोग। Pyaj Ke Ras Ke 10 Bade Fayde”

Leave a Comment