दोस्तों आज के समय में हमारी लाइफ बैंक अकाउंट का कितना महत्व है। यह आप सभी अच्छी तरह से जानते है। चाहे घर बैठे पैसे का लेन देन करना हो या फिर किसी सरकारी या गैरसरकारी योजना का लाभ लेना हो। बैंक अकाउंट की जरुरत हर जगह पड़ती है। इसलिए लोगो की व्यस्त लाइफ को देखते हुए तमाम बैंक टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़कर ग्राहकों को नयी नयी सुविधा उपलब्ध करवा रही है। जैसे UPI, Online बैंक Account Open करना। आज कल कोई व्यक्ति दुकान पर छोटे छोटे सामान खरीदते है तो UPI सिस्टम यानि गूगल पे, पेटीएम आदि से पैसे का भुगतान करते है। आज इस आर्टिकल में हम समझेंगे की आप घर बैठे Online Bank Account कैसे खोले घर बैठे ऑनलाइन फुल KYC के साथ वह भी Zero Balance से। तो चलिए समझते है। How To Open Zero Balance Account Online in 2022 | Online Bank Account Kaise Khole Zero Balance
How To Open Zero Balance Account Online in 2022
दोस्तों ऑनलाइन खाता खोलने यानि Open Zero Balance Account Online से पहले हमारे मन में कई सारे सवाल आ रहे होंगे। चलिए उन सवालों को समझते है और उनके उत्तर खोजते है।
- ऑनलाइन खाता कौन सी बैंक में खुलता है?
- मोबाइल से बैंक में खाता कैसे खोलें?
- Online खाता खोलने के लिए क्या क्या चाहिए। Online खुलवाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
- Online Bank Account Open करने की न्यूनतम उम्र क्या होती है?
- Online खाता खोलने पर क्या हमें ब्रांच सपोर्ट मिलेगा अगर हाँ तो कौन सी ब्रांच हमारी सहायता करेगी?
- Online खुला हुआ खाता सुरक्षित और सम्बंधित बैंक अधिकृत रहता है या नहीं?
Q.1 ऑनलाइन खाता कौन सी बैंक में खुलता है?
Ans. लगभग सभी बैंकों में Online खाता खोलने की सुविधा दे दी गयी है। लेकिन किसी किसी बैंक में ऐसी व्यवस्था भी है की आप Online Account तो खोल सकते है। लेकिन केवाईसी नहीं सकते है। उसके लिए आपको नजदीकी ब्रांच में जाना ही होगा। वही कुछ बैंकों में Online Account ओपनिंग के साथ साथ ऑनलाइन फुल KYC की भी सुईधा रहती है। जैसे – AU Small Finance Bank, ICICI Bank Limited और RBL Bank Limited आदि।
Q.2 मोबाइल से बैंक में खाता कैसे खोलें?
Ans. नीचे बताये गए सभी तरीके को सावधानी पूर्वक फॉलो करें।
Q.3 Online खाता खोलने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
Ans. Online खाता खोलने के लिए आपके पास निम्नलिखित चार डॉक्यूमेंट चाहिए।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन के लिए आपके फोन में Activate होना चाहिए।
- आप Signature कर लेते हों। ( नोट – अंगूठे के निशान मान्य नहीं होते है। )
Q.4 Online Bank Account Open करने की न्यूनतम उम्र क्या होती है?
Ans. Online Bank Account Open करने की न्यूनतम उम्र 18 होती है। लें यह कई कैटेगेरी में निर्धारित है। जैसे आपके बच्चे के लिए अकाउंट खोलना है। तो उसकी न्यूनतम आयु 5 वर्ष होनी चाहिए। पांच से दस वर्ष के बच्चो के माता-पिता या अभिभावक के साथ संयुक्त ( जॉइंट अकाउंट ) रूप से चलाना होता है। यदि बच्चे की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। तो वह स्वयं अपने बैंक खाते का संचालन कर सकता है। और 18 वर्ष पूर्ण हो जाने पर कहते पर से माता पिता का अधिकार खत्म हो जाता है।
Q.5 Online खाता खोलने पर क्या हमें ब्रांच सपोर्ट मिलेगा अगर हाँ तो कौन सी ब्रांच हमारी सहायता करेगी?
Ans. Online खाता खोलने पर ब्रांच पूरा सपोर्ट मिलेगा। पासबुक प्रिंटिंग से लेकर जमा निकासी की साडी सुविधाएँ। आपको मिलेगी। और आप जिस बैंक में ऑनलाइन खाता खोलते है। उस बैंक की नजदीकी ब्रांच ही आपकी सहायता करेगी। इसके अतिरिक्त आप पुरे भारत में सम्बंधित बैंक की किसी भी ब्रांच में जाकर किसी भी तरह सहायता ले सकते है।
Q.6 Online खुला हुआ खाता सुरक्षित और सम्बंधित बैंक अधिकृत रहता है या नहीं?
Ans. जी हाँ किसी भी बैंक में Online खुला हुआ खाता सुरक्षित और सम्बंधित बैंक अधिकृत रहता है। क्योकिं यह सम्बंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही खोला जाता है। एवं उनके रजिस्टर और Verified अधिकारीयों द्वारा KYC Verified किया जाता है। ऑनलाइन खुला हुआ खाता नार्मल खाते जैसा ही रहता है। बस ग्राहकों के समय की बचत के लिए ऑफलाइन सिस्टम को ऑनलाइन किया गया है। इससे कागज आदि की बचत भी होती है।
Online Bank Account Kaise Khole Zero Balance
दोस्तों आशा है अब हमारे सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे। चलिए अब समझते है की। Online Bank Account Kaise Khole Zero Balance वह भी बिलकुल फ्री में।
- सबसे पहले आपको AU बैंक की आधिकारिक वेबसाइट AUBank पर विजिट करना है। अथवा यहाँ क्लिक करें।
अब आपको Digital Savings Account ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अब अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर एंटर करना है। आपके नंबर पर एक OTP आएगा उसे डालकर वेरीफाई करना है।
- अब अगले पेज पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर एंटर करना है। आपका पैन कार्ड, बैंक का ऑटो वेरिफिकेशन सिस्टम वेरीफाई कर लेगा। और आपका नाम दिखा देगा। आपको Proceed पर क्लिक कर देना है।
- अब अगले पेज पर आपको आधार कार्ड वेरीफाई करना होगा। इसके लिए आपके आधार रेजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक OTP आएगा उसे डालकर वेरीफाई करना है। बैंक आपकी पर्सनल डिटेल्स ( जैसे – नाम, पता, अभिभावक नाम, जन्मतिथि ) आदि की जानकारी आपके आधार डाटा से ले लेगा। अब आपको सीधे Proceed पर क्लिक कर देना है।
- अब अगले पेज पर आपको वीडियो KYC के लिए बोला जायेगा। अब आप अपने समय और माहौल के अनुसार टाइम के अनुसार KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस को Shedule कर सकते है। बाकि के इंस्ट्रकशन वो आपको बताएँगे।
दोस्तों वीडियो KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस के बारे में थोड़ा समझ लीजिये। दोस्तों जब भी आप KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए बैठे तो पहले यह सुनिश्चित करें की आप जहाँ बैठे है। वहां का माहौल एकदम शांत होना चाहिए। और कोशिश करें KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान आपके आस पास कोई व्यक्ति नहीं होना चाहिए। KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस में बैंक का ऑफिसर से आपसे कुछ सवाल पूछेगा। आपको उनके सही सही जवाब देना है। और सब कुछ सही होने पर आपका एप्लीकेशन Approve कर देगा और आपका अकाउंट 2 घंटे बाद Activate हो जायेगा।