how to remove cavity from teeth at home in hindi Archives : My Solution Hindi - Online Internet Ki Jankari, Technical, Lifestyle, Job,

How To Clean Cavity From Teeth At Home : दांतों से कैविटी और पीलापन हटाने के घरेलु रामबाण उपाय

cavity in teeth

मानव शरीर प्रकृति के द्वारा प्रदान किया गया वह अनमोल खजाना है। जिसके एक एक भाग ( पार्ट्स ) अनमोल है। और यदि इनमें से एक भी ख़राब हुआ तो वापस नहीं मिलता है। उन्ही महत्वपूर्ण और कीमती अंगो में एक है हमारे दाँत। दोस्तों सफ़ेद दिखने वाले दाँत खाने को चबाने के साथ साथ हमारे चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते है। लेकिन अक्सर लोग गुटखा , तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करके दाँतों को ख़राब कर कर लेते है। Isliye हमारे दाँत कमजोर होने लगते है। और उनमे Cavity लग जाती है। जो धीरे धीरे दाँतों को नष्ट करने लगती है। और ऐसा नहीं है की यह समस्या सिर्फ उनको है जो गुटखा , तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करते है। बल्कि जो किसी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करते है। उनको भी यह समस्या हो रही है। इसलिए आज कल के बच्चे , बुजुर्ग , महिलाएं , और जवान सभी इस समस्या से परेशान है। और हॉस्पिटल के चक्कर लगते है। लेकिन आज हम आपको दांतों से Cavity और कालापन हटाने और दांतों को चमकदार बनाने के रामबाण उपाय बताएँगे। जो 100% घरेलु और आयुर्वेदिक है। इसमें आपको किसी तरह का कोई केमिकल युक्त पदार्थ प्रयोग नहीं करना है। तो चलिए शुरू करते है। और सीखते है कि – दांतों से Cavity और कालापन को कैसे दूर करें। और दांतों को चमकदार कैसे बनायें। How To Clean Cavity From Teeth At Home     दांतों में कैविटी के कारण दोस्तों हमारे दातों में जो कैविटी और कालापन आता है , उसके कई कारण है। जो नीचे लिस्ट में निम्नलिखित बताये गए है। 1. अधिक मात्रा में गुटखा , तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करना 2. बहुत अधिक मात्रा में मीठा ( चॉकलेट व अन्य चीनी युक्त पदार्थों ) का भारी मात्रा में सेवन करना। 3. खाने में अधिक मात्रा में हल्दी का प्रयोग करना। 4. सही से ब्रश नहीं करना। 5. अधिक कठोर ब्रश का प्रयोग करना। 6. रात्रि को खाना खाने के बाद सही से मुँह साफ न करना ( कुल्ला न करना )     अधिक मात्रा में गुटखा , तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करना दोस्तों जो लोग अधिक मात्रा में गुटखा , तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करते है। उनके दांत अक्सर काले और बहुत खराब दिखते है। इसका कारण होता है की , नशीले पदार्थों में निकोटिन कत्था और जर्दा होता है। जो दांत के ऊपर जम जाते है। जिससे दातों के ऊपर कैविटी की एक काली परत जम जाती है। जो धीरे धीरे डेंटन की शक्ति और सुंदरता को ख़तम कर देती है। बहुत अधिक मात्रा में मीठा ( चॉकलेट व अन्य चीनी युक्त पदार्थों ) का भारी मात्रा में सेवन करना। दोस्तों आजकल लोग आवश्यकता से अधिक मीठा ( चाय , बिस्कुट , मिठाई , चॉकलेट आदि ) का अधिक मात्रा में सेवन करके करते है। क्योकि मीठे पदार्थ अक्सर चिपचिपे होते है। इसलिए वह अक्सर दातों के आस पास जमा हो जाते है। जिससे दातों में कैविटी ( जिसे लोग कीड़ा कहते है ) लग जाती है। और दातों में गड्ढा भी हो जाता है। खाने में अधिक मात्रा में हल्दी का प्रयोग करना। हालाँकि दातों में इससे कुछ जयादा नुकसान नहीं होता है। लेकिन दातों में में पीलापन आने का एक कारण यह भी है। इसके लिए हल्दी का प्रयोग सीमित मात्रा में करें। सही से ब्रश नहीं करना। कुछ लोग इतने जल्दी में रहते है की सुबह से सही ब्रश भी नहीं करते है। बस इधर उधर करके चल देते है। इससे मुँह और दातों की सफाई सही से हो नहीं पाती है। जिससे दांतो में दर्द की समस्या उत्पन्न होने लगती है। अधिक कठोर ब्रश का प्रयोग करना। वैसे तो दांत बहुत कठोर होते है। लेकिन उनके मसूढ़े बहुत सॉफ्ट होते है। ऐसे में कुछ लोग सुबह दांत की सफाई के लिए ऐसे ब्रश का प्रयोग करते है। जो अधिक कठोर होते है। ऐसे में दातों के मसूढ़े घायल हो जाते है। जिससे दातों की पकड़ कमजोर होती है। रात्रि को खाना खाने के बाद सही से मुँह साफ न करना ( कुल्ला न करना ) दोस्तों दातों में जो कैविटी और कालापन आने का एक प्रमुख कारण यह भी है। की लोग अक्सर रात को खाना खाने के बाद ही से मुँह साफ नही करते है ( कुल्ला न करना ) जिसके कारण दातों में खाना व अन्य पदार्थ फंसे रह जाते है। जो की दांतो को नुकसान पहुंचाते है। दांतों से Cavity और कालापन हटाने और दांतों को चमकदार बनाने के घरेलु रामबाण उपाय दोस्तों अभी हमने दांतों से Cavity और कालापन उत्पन्न होने के कारण के बारे में जाना। अब हम समझेंगे की दांतों से Cavity और कालापन को कैसे दूर करें और दांतों को चमकदार कैसे बनायें। तो सबसे पहले आपको नीचे बताये गए सभी उपायों को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना है। How To Clean Cavity From Teeth At Home सबसे पहले आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा लेना है। और उसमे नीबूं की दो से चार बूँद निचोड़ देना है।     उसके बाद उसको आराम आराम से मिक्स करके एक पेस्ट बना लेना है। उसके बाद एक मुलायम ब्रश की सहायता से अपने डेंटन पर रगड़ना है। जैसे सुबह आप मंजन करते समय करते है। ( आप रोज उपयोग होने वाला ब्रश भी प्रयोग कर सकते है। ) ब्रश करते समय आपको लार को पांच से सात मिनट तक मुँह में ही रोककर रखना है। उसके पहले थूकना नहीं है। पांच से सात मिनट लार को थूककर साफ पानी से अच्छी तरह मुँह धो लीजिये ( ध्यान रहें कि ब्रश करने और मुँह धोने के आधा घंटे के अंदर कुछ खाना नहीं है। उसके बाद खा सकते है। ) यह क्रिया आपको सप्ताह में एक बार करनी है। ऐसा करने से दो से चार हफ्ते के अंदर आपके दांतों से सारे Cavity और कालापन समाप्त हो जायेंगे। और दांत मोतियों की तरह चमकने लगेंगे।   दांत के दर्द का रामबाण इलाज – अगर आपको दांतों में दर्द की समस्या है। तो आप नीचे बताये गए  … Read more